Search

 
 
 

धनबाद में फिर शुरू हो गई मोटर ग्लाइडर सेवा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर में हवाईअड्डा की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए नागर विमानन प्रभाग ने धनबाद वासियों को लॉलीपॉप थमाने की सोची है. प्रभाग ने बरवाअड्डा हवाई अड्डा में मोटर ग्लाइडर व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की है. मोटर ग्लाइडर से शहर के लोग हवाई राइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे. नागर विमानन प्रभाग के निदेशक संचालन कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि मोटर ग्लाइडर पर 10 मिनट की उड़ान के लिए ₹800, 5 नॉटिकल माइल की उड़ान के लिए 1000 एवं 10 नॉटिकल माइल की उड़ान के लिए ₹2000 प्रति व्यक्ति का दर तय की गई है. स्कूली बच्चों के लिए मोटर ग्लाइडर पर 10 मिनट की उड़ान के लिए ₹400 की विशेष दर निर्धारित की गई है. ज्ञात हो कि धनबाद में यह व्यवस्था इसके पहले भी शुरू की गई थी. कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था. अब फिर से मोटर ग्लाइडर की सुविधा शुरू की जा रही है. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-director-arup-chatterjee-gets-bail-in-11-lakh-scam-case/">धनबाद:

न्यूज 11 के निदेशक अरूप चटर्जी को 11 लाख के घोटाला मामले में मिली जमानत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही