Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: कतरास में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 पर राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग स्थित कतरास कॉलेज के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भटमुरना निवासी सागर गुप्ता के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 पर राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग स्थित कतरास कॉलेज के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भटमुरना निवासी सागर गुप्ता के रूप में हुई है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार भटमुरना निवासी संजय गुप्ता का पुत्र सागर गुप्ता अपनी बाइक (जेएच-10सीई-8727) से भगत सिंह चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर (जेएच-02बीएस-4060) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

इसे भी पढ़ें: 

टक्कर लगने के बाद सागर असंतुलित होकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. 

 

आक्रोशित लोगों ने राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. हालांकि मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम हटाने से इनकार कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही