Search

 
 
 

बोकारो जिला प्रशासन व एससीएमएस में एमओयू, युवाओं का कौशल विकास करेगी संस्था समेत 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन ने गुरुवार को स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग सेक्टर (एससीएमएस) संस्था के साथ एमओयू किया है. डीसी विजया जाधव की उपस्थिति में समाहरणालय में हुए एमओयू पर डीडीसी संदीप कुमार व एससीएमएस के प्रतिनिधि ने हस्ताक्षर किया. इसके तहत एससीएमएस संस्था जिले में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवक, युवतियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देगी. ताकि उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर खनन उद्योगों के रोजगार से जोड़ा जा सके. मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

बेरमो को जिला बनाने की मांग पर धरना 86 दिन बाद समाप्त

[caption id="attachment_853513" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/बेरमो.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जूस पिलाकर धरना समाप्त कराते एसडीओ व अन्य[/caption] Bokaro :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले 86 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 29 फरवरी की शाम समाप्त हो गया. बेरमो एसडीओ शैलेश कुमार ने धरना पर बैठे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक और सदस्यों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया. एसडीओ ने जिला बनाने का प्रस्ताव उचित माध्यम के समक्ष रखने का आश्वासन दिया. धरना समाप्ति की घोषणा करते हुए संयोजक संतोष कुमार नायक ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने को लेकर अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहूंगा. धरना पर लगातार सहयोगी के रूप में संतोष श्रीवास्तव, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, मुकेश कुमार डटे रहे. समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं सचिव वकील प्रसाद महतो सहित सभी अधिवक्ताओं ने धरना में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी कौशल्या देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप सदस्य माला कुमारी, डॉ सुरेंद्र राज, भाजपा बोकारो जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चितरंजन साव, मुखिया संघ अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, तारामनी भोगता, सपना कुमारी, अरविंद कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-6-accused-in-murder-case-sentenced-to-life-rigorous-imprisonment//">बोकारो

: हत्या मामले में 6 आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही