Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी और आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनयरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच एमओयू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी और आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनयरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच पिछले दिनों एमओयू हुआ, जिससे यूनिवर्सिटी की छात्राएं लाभान्वित होंगी. इस समझौते में प्रौद्योगिकी पर जानकारी का आदान-प्रदान करना, अनुसंधान और शैक्षणिक कार्यक्रम मानवीय रुचि वाले विषय पर संयुक्त रूप से ऑनलाइन/ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और प्रत्येक दूसरे के संकाय को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित कर संयुक्त रूप से आयोजन करना शामिल है. मानवीय रुचि के विषयों पर ऑनलाइन/ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से संयुक्त रूप से अल्पकालिक सतत शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करना और एक-दूसरे के संकाय को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-issue-of-adjustment-of-intermediate-teachers-and-employees-of-angi-bhoot-colleges-will-come-up-in-the-next-cabinet-meeting/">जमशेदपुर

: अगली कैबिनेट मीटिंग में आएगा अंगी भूत कॉलेजों के इंटरमीडिएट शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन का मुद्दा
इसके तहत मानवीय रुचि के विषयों पर संयुक्त रूप से सेमिनार, सम्मेलन या कार्यशालाओं का आयोजन और एक-दूसरे के संकाय को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. सरकारी और निजी दोनों एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से अनुसंधान और या प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित करना और उसमें शामिल होगा. बताया गया है कि बाहरी लोगों के लिए संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित करना और उसमें शामिल होना ,छात्रों, स्टार्ट अप और व्यक्तिगत लोगों के बिजनेस इनक्यूबेशन और डिजाइन परियोजनाओं के लिए सहयोग करना, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी छात्रों की देखरेख करना, अध्ययन दौरों और संयुक्त परामर्श कार्य का संचालन करना इत्यादि कई समझौते हुए. यह विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही