Search

 
 
 

जेएससीए और सफायर ग्लोबल स्कूल के बीच एमओयू

 
Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) और ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल के बीच शुक्रवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ. इस एमओयू के तहत स्कूल मैनेजमेंट और जेएससीए मिलकर सफायर स्कूल स्थित क्रिकेट ग्राउंड डेवलप करेंगे जहां जेएससीए अपने घरेलू मैचों के साथ - साथ बीसीसीआई के मैचों का भी आयोजन कर सकेगा. इसके साथ ही रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस ग्राउंड का लाभ मिलेगा. जेएससीए के अनुमोदन पर रांची जिला क्रिकेट संघ अपने लीग मैचों का आयोजन यहां कर सकेंगे. एमओयू पर जेएससीए की ओर से सचिव देवाशीष चक्रवर्ती और स्कूल की तरफ से स्कूल के प्रिंसिपल अमित सिंह ने हस्ताक्षर किया. इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, आजीवन सदस्य जय कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार, स्कूल मैनेजमेंट की ओर से राजीव वर्मा मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – 200">https://lagatar.in/rana-pratap-of-jharkhand-won-gold-medal-with-national-record-in-200m-breast-stroke/">200

मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में झारखंड के राणा प्रताप को नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही