Hazaribagh : विभावि द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी( यूसेट) और आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरटीसीआईटी), ओरमांझी, रांची के बीच गुरुवार को एमओयू हुआ है. दोनों संस्थानों के पारस्परिक लाभ के लिए छात्रों, पेशेवरों, तकनीशियनों और शिक्षाविदों के आदान-प्रदान सहित अनुसंधान परियोजनाओं, संगोष्ठियों के संयुक्त आयोजन, सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संदर्भ में दोनों संस्थानों के सहयोग के लिए इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. आरटीसीआईटी के प्राचार्य डॉ. टीके दास, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित राज, हेड ऑफ डिपार्टमेंट ईसीई आरके मिस्त्री तथा हरे कृष्णा (आइक्यूएसी समन्वयक) इस कार्य के लिए यूसेट आए थे. इस अवसर पर यूसेट निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा, प्रोफेसर इंचार्ज गीता सिन्हा, ब्रजेश कुमार गुप्ता, संतोष प्रसाद, डॉ. बुद्धदेव महतो, राकेश कुमार सिंह, निशांत प्रवीर, डॉ. चंद्र भूषण कुमार, सुमित कुमार, अरुण कुमार मिश्रा सहित कई शिक्षक मौजूद थे. यूसेट निदेशक ने बताया कि इस एमओयू से दोनों संस्थानों के छात्रों के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए विशेष मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें : फर्जी">https://lagatar.in/rjde-is-unable-to-take-action-against-the-clerk-who-was-punished-for-fake-appointment/">फर्जी
नियुक्ति में सजा पाने वाले लिपिक पर एक्शन नहीं ले पा रहीं आरजेडीई [wpse_comments_template]
यूसेट और आरटीसीआईटी के बीच एमओयू, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट में मिलेगी मदद

Leave a Comment