Search

 
 
 

सीसीएल और बोकारो जिला प्रशासन के बीच 111 करोड़ रुपए का MoU

 
Ranchi : सीसीएल महाप्रबंधक ढोरी क्षेत्र रंजय सिन्हा और बोकारो डीसी के प्रतिनिधि शक्ति कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीएसआर बोकारो के बीच बुधवार को 111 करोड़ रुपये का MoU साइन किया गया. जानकारी के अनुसार क्षतिपूर्ति निवारण योजना (डैमेज रेमेडीशन प्लान) एवं प्राकृतिक एवं सामुदायिक संसाधन संवर्धन योजना (नेचुरल एंड कम्युनिटी रिसोर्स ऑग्मेंटेशन प्लान) के अंतर्गत MoU साइन किया गया.

राशि का उपयोग  सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा

झारखंड सरकार द्वारा इस राशि का उपयोग विभिन्न सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा, जिससे जिले के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. इस मौके पर सीसीएल की ओर से परियोजना पदाधिकारी, एसडीओसी. एम शैलेश प्रसाद एवं नोडल पदाधिकारी (वन एवं पर्यावरण),  एसडीओसी एम अच्युतानंद कुमार उपस्थित थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही