Search

 
 
 

झारखंड के पर्वतारोही पंकज कुमार को किया गया सम्मानित

 
Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से शनिवार को कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में मेरी माटी मेरा लाल कार्यक्रम के तहत झारखंड के पर्वतारोही पंकज कुमार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्या एसके सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथ क्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

पर्वतारोही पंकज ने बच्चों के बीच अपना अनुभव साझा किया

इस अवसर पर पर्वतारोही पंकज कुमार ने स्कूल के बच्चों के बीच अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि एडवेंचर फील्ड में अपना करियर बनाने का बहुत सारा अवसर है. साथ ही इस फील्ड में करियर बनाने को लेकर विद्यार्थियों को कई टिप्स दिए. इसके साथ एयर स्पोर्ट्स के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया. बता दें कि पंकज भारत के युवा पर्वतारोही हैं, जिन्होंने देश की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतह किया है. उन्होंने गढ़वाल हिमालय की ओर से भी ब्लैक पिक, सतोंपंथ, देव टिब्बा जैसी चोटियों को फतह किया है. इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/bjp-troubling-hemant-sarkar-through-ed-congress/">ईडी

के माध्यम से हेमंत सरकार को परेशान कर रही भाजपा : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही