Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की खबरें- जगरनाथ महतो के निधन पर नेतरहाट स्कूल और बालूमाथ में शोक सभा

नेतरहाट स्कूल में शोकसभा 

Latehar: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर नेतरहाट आवासीय विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डाॅ. प्रसाद पासवान ने किया. शोक सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक रवि प्रकाश सिंह ने दिवंगत मंत्री के विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम को याद करते हुए उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मंत्री महतो ने नेतरहाट जैसे विद्यालय राज्य के सभी जिलों में खोले जाने की आवश्यकता बतायी थी. शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. शोकसभा के बाद विद्यालय के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. -----

बालूमाथ: शिक्षा मंत्री के निधन पर शोकसभा

Balumath (Latehar): शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर बालूमाथ में शोक की लहर है. बालूमाथ पंचायत सचिवालय परिसर में मुखिया नरेश लोहरा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. बालूमाथ व बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत अन्य सभी राज्य सरकार के कार्यालयों को बंद कर दिया गया. वहीं बालूमाथ बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उरांव ने कहा कि झारखंड ने आज एक आंदोलनकारी नेता को खो दिया. जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान ने कहा कि टाइगर मंत्री जगन्नाथ महतो के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव ने कहा कि यह संगठन के लिए यह अपूर्णीय क्षति है. राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि झारखंड की जनता एक क्रांतिकारी नेता को खो दिया. मौके पर मो इमरान, महेंद्र प्रसाद सोनी, औरंगजेब खान, प्रीतलाल यादव, मो जुबैर, सुरेश राम, राजेश यादव, राजन यादव, हरिहर यादव, संतोष उरांव, बरियातू प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझु, रिगन कुमार, मो. होजैफा, सुरेश गंझु, भुनेश्वर यादव व मो शमीम समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही