Search

 
 
 

एचईसी को बचाने के लिए रांची से दिल्ली तक आंदोलन, मुख्यालय के बाहर कर्मियों का प्रदर्शन

 
Subham Kishor Ranchi : एचईसी को बचाने और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर रांची से लेकर दिल्ली तक आंदोलन तेज हो चुका है. गुरुवार को एक ओर दिल्ली के जंतर मंतर पर इंडिया गठबंधन और एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले धरना- प्रर्दशन किया गया. वहीं दूसरी ओर रांची में एचईसी मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में एचईसी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने एचईसी को चलाने और बकाया वेतन के जल्द भुगतान की मांग की. सरकार से एचईसी को जल्द आर्थिक मदद देने का आग्रह किया.

कर्मचारियों के सामने भुखमरी की हालत- लालदेव सिंह

मजदूर नेता लालदेव सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सामने भुखमरी की हालत पैदा होने लगी है. इतनी गंभीर आर्थिक संकट के बावजूद यहां के डायरेक्टर को कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है. अगले महीने से हाजिरी बनाने के लगने वाली पंचिंग मशीन का विरोध करते हुए कहा की कारखाने को जेल बनाकर यहां के कर्मचारियों को आठ घंटे कैद रखना चाहते हैं, तो इसके पहले कार्यशील पूजी का प्रबंध करें, कैंटिन तथा बुनियादी सुविधाएं चालू करें तथा कर्मचारियों का वेतन भुगतान करें. प्रदर्शन में पी साहू, वाईपी त्रिपाठी, एसके रवानी, जीसी सुधांशु के साथ सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/problems-of-patients-will-increase-in-jharkhand-doctors-will-strike-indefinitely-from-friday/">झारखंड

में मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, शुक्रवार से चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही