Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीडीएम ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ तो आंदोलन : रवि डे

Latehar: समाजसेवी रवि कुमार डे ने कहा कि बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में अगर बीडीएम ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए डे ने बताया कि बीडीएम ट्रेन का परिचालन नहीं होने से लातेहार, पलामू व गढ़वा के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस रेलखंड में कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होता है, ऐसे में बीडीएम ट्रेन ही उनके लिए एक मात्र सहारा है. यह सवारी ट्रेन होने के कारण हर स्टेशन पर रूकती है. इसके अलावा इसका किराया भी कम है. उन्होंने कहा कि सोमवार को इसे ले कर लातेहार स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जायेगा. रवि कुमार डे ने आगे कहा कि रांची-सासाराम एक्स्प्रेस ट्रेन में बोगियों की संख्या कम कर दी गयी है. इस कारण भी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है. आये दिन सीट को ले कर यात्रियों के बीच झड़प हो रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-used-to-put-less-money-in-atm-4-arrested-in-one-crore-50-lakh-embezzlement-case/">हजारीबागः

ATM में डालते थे कम पैसे, डेढ़ करोड़ गबन मामले में 4 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही