Search

 
 
 

ईडी ऑफिस के बाहर बढ़ी हलचल, बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

 
Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल ऑफिस के पास आज सोमवार की सुबह हलचल बढ़ गयी है. ईडी ऑफिस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. यहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती है. इसके अलावा अग्निशमन वाहन को भी तैनात किया गया है. वहीं मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1d6ecc9c-be9a-4540-a93b-b199d46497d9.jpg"

alt="" width="1080" height="610" />

ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम

बता दें कि जमीन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है. इसको लेकर बीते आठ अगस्त को ईडी ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा था और 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन आज सोमवार को सीएम ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे. उन्होंने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा है. बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5922aa74-a210-402b-9e7b-b3af5059b709.jpg"

alt="" width="1077" height="616" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3c03dfee-8a08-4d73-ae27-2b955cde3da7.jpg"

alt="" width="1080" height="621" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही