Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में दोपहर बाद बढ़ी बादलों की आवाजाही

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सब हिमालयन पश्चिम बंगाल से दक्षिणी उड़ीसा व इसके आसपास तक बने ट्रफ़ लाइन, बांग्लादेश और उसके आसपास बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का संयुक्त असर धनबाद सहित झारखंड के अधिकतर जिलों पर दिखाई दे रहा है. इसके पहले 14 मार्च से ही झारखंड में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी. मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 16 और 17 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां में ओलावृष्टि की आशंका है. 20 मार्च तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा, गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है.

 सुबह खिली धूप, दोपहर बदला मौसम

16 मार्च को धनबाद जिले में सुबह की शुरुआत खिली धूप से हुई लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में परिवर्तन दिखने लगा. दोपहर बाद से आसमान में बादलों की आवजाही बढ़ गई. धनबाद जिले में पहुँचे बादलों के कारण जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है.

 किसानों को भी दी गई चेतावनी

अभिषेक आनंद ने आम लोगों को बारिश व गर्जन के दौरान पेड़ व बिजली के पोल के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है. किसानों को भी बारिश के दौरान खेत की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी है. साथ ही सलाह दी है कि पकी फसल की कटाई जल्द-से-जल्द कर लें. नहीं तो इस मौसम में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही