Search

 
 
 

रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित

 
Ranchi: रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने चरणबद्ध आंदोलन को अगले कुछ सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि वे शनिवार को प्रशासनिक भवन का तालाबंदी करने वाले थे. पर, प्रशासनिक भवन के अधिकतर अधिकारियों ने छुट्टी ले लिया. जिससे उनके तालाबंदी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता. इसे देखते हुए ही मीटिंग कर आंदोलन को स्थगित किया गया है. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-filed-an-appeal-in-dc-court-against-the-increase-in-the-fare-of-sairat-bazaar-shops/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार की दुकानों का भाड़ा वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने डीसी कोर्ट में दायर की अपील

मरीजों की हित को देखते हुए ओपीडी सेवा बहिष्कार के निर्णय को लिया वापस

कर्मचारियों का कहना है कि वे सोमवार को ओपीडी बंद कराने वाले थे, पर मरीजों के हित को देखते हुए उसे करना उचित नहीं समझे. अब प्रशासनिक अधिकारियों के वापस आने के बाद आगे आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. बता दें कि रिम्स के अराजपत्रित कर्मी अवैध ईपीएफ कटौती पर रोक लगाने,10 सालों से दैनिक वेतन मान और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से आंदोलन पर थे. इसे भी पढ़ें-रिनपास">https://lagatar.in/drug-scam-rinpass-former-director-accused-of-paying-more-than-10-times-the-tender-rate/">रिनपास

में दवा घोटाला, पूर्व निदेशक पर टेंडर रेट से 10 गुना से भी ज्‍यादा भुगतान का इल्‍जाम

निदेशक ने सभी छुट्टियों को स्थगित करने का आदेश जारी किया और खुद लिया छुट्टी

रिम्स निदेशक ने 20 जून को एक पत्र जारी कर 25 जून तक की सभी छुट्टियां सभी कर्मचारियों के लिए स्थगित कर दिया था. इसके पीछे एमबीबीएस की सीटों के मान्यता के नवीकरण को लेकर एनएमसी के निरीक्षण का हवाला दिया गया था. ताकि एमबीबीएस सीटों की मान्यता पर किसी तरह का कोई संकट नहीं आए. साथ ही जितने लोग छुट्टी पर थे. उन्हें संभव होने पर निरीक्षण के समय मौजूद रहने को कहा गया था, पर निदेशक 25 जून को खुद छुट्टी पर चले गये. साथ ही उनके साथ रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक भी छुट्टी पर हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही