Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंदोलन या धंधा, थाने में शराब पीने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभिनेता सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन, एक्का मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे भाजपाई समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस  की टिकट पर लगातार योगेंद्र साव या उनके परिवार का सदस्य जीत रहा है. फिलहाल पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की बेटी अंबा प्रसाद विधायक हैं. अब साव परिवार पर विस्थापितों के आंदोलन को हाइजैक कर जनहित की आड़ में निजी हित साधने का आरोप लग रहा है. थाने में बैठकर शराब पीने और डांस करने मामले में एसपी नाथू सिंह मीणा ने कार्रवाई की है. मामले की जांच के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से पांचों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. जिनमें दो एएसआई और तीन सिपाही शामिल हैं. अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कौशिक 66 वर्ष के थे. देर शाम अंतिम यात्रा वर्सोवा श्मशान घाट पहुंचा. जहां दिवगंत एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए. सतीश कौशिक के निधन पर अनुपम खेर फूट-फूटकर रोये. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंचा. भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर लगे आरोपों की जांच की मांग की. इस संबंध में उन्होंने ईडी के क्षेत्रीय निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रवक्ता सरोज सिंह, आईटी सेल के स्टेट कन्वीनर राहुल अवस्थी शामिल थे. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-5.jpeg"

alt="" width="1011" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-5.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-5.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-5.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-4.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-4.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-6.jpeg"

alt="" width="1600" height="1270" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही