Search

 
 
 

MP : डिंडोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 की मौत, 20 घायल, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

 
Dindori (MP) : मध्य प्रदेश के डिंडोरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बड़झर घाट के पास देर रात करीब डेढ़ बजे एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को  शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.  सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों का असामयिक निधन हुआ है. उन्होंने ईश्वर से मृतात्माओं की शांति के लिए कामना की. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. वहीं इस हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज सरकारी खर्चे पर कराने की बात कही.

पीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. पीएम ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे. साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अम्हाई देवरी गांव लौट रहे थे सभी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग पिकअप वाहन से शाहपुरा थाना इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अम्हाई देवरी गांव लौट रहे थे. तभी डिंडोरी के बड़झर घाट के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से पिकअप वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 20 लोग घायल हो गये. इनमें छह लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव अभियान शुरू किया.

मृतकों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल

इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है, इनमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान बाबू लाल आर्मो (40), पीतम (16), पुन्नू लाल ( 55), महदी बाई (35), सेम बाई (40), लाल सिंह (55), मुलिया (60), तितरी बाई (50), सावित्री (55), सरजू (45), सम्हर (55), महा सिंह (72), लाल सिंह (27) और किरपाल (45) के रूप में हुई है. वहीं वाहन पलटने से 20 लोग घायल हुए हैं, इनमें 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही