Search

 
 
 

Hazaribagh News: सांसद की अपील, सूर्य घर योजना के तहत घरों में लगाएं सोलर सिस्टम

गुरुवार को बंसीलाल चौक मंगल बाजार के समीप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का कार्यालय का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: गुरुवार को बंसीलाल चौक मंगल बाजार के समीप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का कार्यालय का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया. पीएम सूर्य घर योजना का फ्रेंचाइजी हेमंत कुमार ने बिहार झारखंड के लिए लिया है.

Uploaded Image

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इसको अपने घर पर सोलर सिस्टम लगाने से बिजली बिल तो शून्य होगा ही और अधिक बिजली उत्पादन होने पर इससे पैसे भी कमा सकते हैं.

 

उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात अहमदाबाद में करीब 90% लोगों के घर में सोलर पैनल लगा हुआ है वहीं यूपी में भी करीब 45 परसेंट घरों में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जा रहा है. झारखंड में भी इसे प्रमोट किया जा रहा है ताकि लोग बिजली विभाग के भरोसे ना रहे और सोलर के माध्यम से बिजली का इस्तेमाल करें. पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाने वाले अन्य लोगों में राहुल राणा, राजीव सिन्हा, प्रभात कुमार एवं अन्य शामिल हैं.

 

मौके पर नीलेंदु जयपुरियार ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में मिलने वाला सब्सिडी को बहुत जल्द समाप्त किया जा रहा है. समाप्त होने से पहले सब्सिडी का लाभ हजारीबाग के लोग उठा सकते हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही