Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद बीडी राम ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, बोले- नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा चुनाव नहीं जनता के भविष्य के लिए लड़ रही भाजपा : प्रदीप सिन्हा Medininagar : केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देश स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान चला रही है. विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धि को बता रही है. इसके तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद बिष्णु दयाल राम ने होटल निर्वाणा में कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व देश में निकम्मी यूपीए सरकार शासन में थी. देश में घोटाले पर घोटाले हो रहे थे. देश पॉलिस पैरालिसिस से निकलकर विकास की नई उंचाईयां छू रहा है. भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए गठबंधन की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण से लेकर देश के आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाएं कार्यान्वित हो रही है. नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश दुनिया में ब्राइट स्पॉट बन चुका है जो कांग्रेस के शासन काल में ब्लैक स्पॉट था. केन्द्र सरकार के नौ साल के प्रमुख आधार में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति,भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है. विगत नौ वर्ष के कार्यकाल में केंद्र की एनडीए सरकार न केवल विकास में बल्कि समाज के अंतिम पायदान प खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में 12 करोड़ शौचालय बनाये गये. जनधन योजना के तहत देशभर में 48.93 करोड़ लोगों ने अपने बैंक खाते खुलवाए. इसके अलावा कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया. सांसद बीडी राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र में किये गये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पलामू में मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, पासपोर्ट ऑफिस की स्थापना की गई. जिससे पलामू संसदीय क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं. उतरी कोयल जलाशय परियोजना, मंडल डैम का जीर्णोद्धार कार्य से पलामू, गढ़वा के किसान लाभ ले पा रहे हैं। सोन, कनहर नदी से पानी लिफ्ट कर गढ़वा जिले के किसानों के खेतों में पाईप के माध्यम से पीने व सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध कराया गया है. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए नहीं बल्कि जनता के भविष्य की रक्षा के लिए चुनाव लड़ती है. उन्होंने झारखंड की वर्तमान दशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में राज्य के चारों तरफ जनता त्राहिमामा कर रही है. जनता के हितों की रक्षा के लिए भाजपा घर घर जाकर प्रधानमंत्री के नौ वर्ष की उपलब्धि एवं झारखंड सरकार की नाकामी को बताने का काम कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष विजया नंद पाठक, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, बिपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, विभाकर नारायण पांडे, अविनाश वर्मा, प्रफुल्ल सिंह, सुनील पासवान, शिव कुमार मिश्रा, सोमेश सिंह, इंद्रमणि जायसवाल, प्रमोद चौबे, रामस्वरूप चंद्रा, अंजनी तिवारी, अलख दुबे, पंकज तिवारी, मनोरंजन दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जंगल">https://lagatar.in/read-three-news-of-latehar-together-including-the-burnt-skeleton-of-a-young-man-recovered-from-the-forest/">जंगल

से युवक का जला हुआ कंकाल बरामद समेत लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही