Search

 
 
 

MP : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 40 यात्री घायल

 
MadhyaPradesh :   मध्य प्रदेश के मुरैना के पास सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां शहर से 12 किलोमीटर दूर सिकरोदा इलाके में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गये. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी. बताया जा रहा है कि बस मध्यप्रदेश के ग्वालियर से यात्रियों को लेकर राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा रही थी. इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ राकेश शर्मा ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. सभी की हालत स्थिर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही