Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MP : पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

Harda :  मध्य प्रदेश में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. हरदा में टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद कार में आग लग गयी. कार में आग लगने से उसमें सवार एक परिवार के चार लोग जिंदा जल गये. मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं.  सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी. टिमरनी के थाना प्रभारी सुशील पटेल ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, गुमला">https://lagatar.in/gumla-violent-collision-between-auto-and-bike-two-bike-riders-died/">गुमला

: ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत)

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार में सवार लोग दीपगांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव वरकला लौट रहे थे. तभी सुबह करीब सात बजे  नौसर और पोखरनी गांव के बीच यह हादसा हो गया. सुशील पटेल ने बताया कि कार का एक टायर फट गया, जिसके बाद वह एक पेड़ से टकरा गया और उसमें अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते कार धूं-धूं करके जल गया और उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अखिलेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा और आदर्श चौधरी के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-rank-rk-ten-plus-two-governmentized-high-school-students-in-12th-board-brought-first-place-in-the-district/">गढ़वा:

12 वीं बोर्ड में रंका आरके टेन प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय के छात्रों ने जिले में लाया प्रथम स्थान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही