Search

 
 
 

स्ट्रांग रूम पहुंचे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, ईवीएम के रख-रखाव का लिया जायजा

 
Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव में वोटिंग के बाद रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लेने गिरिडीह सांसद सह एनडीए प्रत्यशी सुनीता चौधरी के पति चन्द्र प्रकाश चौधरी पहुंचे. वहां उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी जा रही ईवीएम सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बता दें कि 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव हुआ है. ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे ईवीएम मशीन को रामगढ़ कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां 2 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी . मौके पर चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया है. इसके लिए सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हैं . इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-about-68-percent-voting-till-5-pm/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनावः शाम 5 बजे तक 67.98 प्रतिशत वोटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही