Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद चंद्रप्रकाश ने पथ निर्माण के डिप्टी सेक्रेट्री के खिलाफ ED को लिखा पत्र, कहा - अर्जित की है अकूत संपत्ति

Ranchi: गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार के खिलाफ ईडी और पथ निर्माण के प्रधान सचिव सुनील कुमार से शिकायत की है. उन्होंने ईडी और पथ विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार ने नियम विरुद्ध सिंडिकेट बना कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया है. विशेष संवेदकों को कार्य आवंटन कर अकूत अवैध धन-संपत्ति अर्जित की है. इसकी जांच उच्च स्तरीय कमेटी से कराई जानी चाहिए. साज (स्टेट हाइवे ऑथिरिटी ऑफ झारखंड) के सभी बड़े टेंडर में हेरा-फेरी और जाली दस्तावेज के आधार पर अपने सिंडिकेट के सदस्य संवेदकों को कार्य आवंटित कर अरबों रुपए की अवैध संपति एवं बेनामी सम्पति अर्जित की है. साथ ही कई संवेदकों के कंपनी में अवैध धन का निवेश किया. इसे भी पढ़ें - लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-alarm-bells-for-mla-ramchandra/">लातेहार:

विधायक रामचंद्र के लिए खतरे की घंटी, मुनेश्वर को उतारने की तैयारी में कांग्रेसी

14 साल के चल अचल संपत्ति का दिया ब्योरा

सांसद ने पथ विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार के साल 2010 से 2024 तक सभी चल-अचल संपत्ति का विवरण ईडी और विभाग के प्रधान सचिव को सौंपा है.

ईडी को ये सौंपा है संपत्ति का ब्योरा

• रांची के धुर्वा में 8 कट्ठा का प्लॉट जिसकी कीमत 55 लाख रुपए है • रांची में शेयर बाज़ार में लगभग 35 लाख का शेयर है. • पटना में जेडी वीमेंस कॉलेज शेखपुरा मोड़ के पीछे अपार्टमेंट में एक प्लॉट जिसकी कीमत 88 लाख रुपए है. • रांची के चेशायर होम रोड, बरियातु में 12 कट्ठा का प्लॉट अपने नाम से जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपए है. • पटना में आशियाना नगर में हाउस न. 34 के बगल में 6 कट्ठा का प्लॉट जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए है. • जमशेदपुर के साकची में हनुमान मंदिर के बगल में बायीं तरफ 6.5 कट्ठा का प्लॉट पत्नी के नाम से. • जमशेदपुर के मानगो, डीमना रोड में वसुंधरा अपार्टमेंट में प्लॉट न. 26 एवं 27 दोनों पत्नी के नाम से. • जमशेदपुर के घर के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम से 3 लॉकर एवं खाता. • रांची के अशोकनगर पोस्ट ऑफिस में लगभग 60 लाख का (एनएससी-केवीपी) पत्नी एवं बेटी के नाम से है. • पटना में पंजाब नेशनल बैंक, राजा बाजार शाखा में 12 लाख एवं 17 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट है. • नोएडा उत्तर प्रदेश में अकूत संपतियां अर्जित की है. इसे भी पढ़ें -चुनावी">https://lagatar.in/conduct-electoral-processes-in-a-clean-manner/">चुनावी

प्रक्रियाओं को स्वच्छ तरीके से कराएंः हजारीबाग डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही