Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद CP चौधरी ने गिरिडीह DC के खिलाफ खोला मोर्चा, सात दिनों के अंदर घुसपैठिये की रिपोर्ट मांगी

  • सांसद के पत्र की अवहेलना करना बन चुका है डीसी की कार्यशैली का अंग
  • गिरिडीह जिला में हो रहा अवैध बंग्लादेशी घुसपैठ
  • सात दिन के अंदर जांच कर पूरा ब्योरा कराएं उपलब्ध
  • गृह मंत्रालय को भी सांसद ने दी सूचना
Ranchi :  सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह डीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सोमवार को फिर से डीसी को पत्र लिखा है. डीसी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि सांसद के पत्र की अवहेलना करना आपकी कार्यशैली का अंग बन गया है. पर्यावरण के प्रति आपका आचरण और नदियों के साथ प्राकृतिक जलस्रोतों पर अवैध अतिक्रमण जैसे गंभीर विषय पर आपने कोई जवाब नहीं दिया. दो माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मांगी गयीं सूचनाएं अब तक उपलब्ध नहीं करायी गयी. प्रशासनिक लापरवाही और जानबूझ कर सांसद के पत्र की अवहेलना करना आपकी कार्यशैली का अंग बन चुका है. लिखा कि पांच दिनों के अंदर मेरे द्वारा मांगी गयी सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. आपका मेरे प्रश्नों का उत्तर ना देना आपके खिलाफ न्यायिक समीक्षा में अभिलेख के रूप में देखा जायेगा. मैं बिना पूर्वाग्रह के आप से सकारात्मक प्रति-उत्तर की अपेक्षा रखता हूं.

गिरिडीह में बांग्लादेशी घुसपैठ का ब्यौरा करायें उपलब्ध

सांसद ने पत्र में डीसी को यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर्यावरण एवं प्रदूषण पर जो आपकी प्रशासनिक कार्यशैली रही है. वैसा आचरण न कर गिरीडीह जिला में एक भी अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम ना रहे यह सुनिश्चित करें. कहा कि गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी है. गिरीडीह जिला में शहरी क्षेत्र क्रमश वार्ड के सूची के साथ बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम की उपस्थिति का ब्यौरा जांच के बाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. ग्रामीण क्षेत्र में गिरिडीह जिला के सभी पंचायतों में जांच कर बांग्लादेशी घुसपैठ की उपस्थिति का भी ब्यौरा देना सुनिश्चित करें. सांसद सीपी चौधरी ने सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने लिखा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है. सोशल मीडिया में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के झारखंड में घुसने की चर्चा हो रही है.  गिरीडीह सांसद के रूप में मेरा कर्तव्य है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर जिला प्रशासन को सजग करें. राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही