alt="बाबूलाल मरांडी" width="600" height="400" /> बाबूलाल मरांडी[/caption]
आजसू और भाजपा गठबंधन से ही जिले में बहेगी विकास की बयार : लंबोदर महतो
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डीएवी स्कूल बरलंगा, कोरांबे बाजारटांड़, अरगड्डा बाजार क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए के समर्थन से ही रामगढ़ में पुनः रामराज्य स्थापित करना संभव है. पुनः रामगढ़ में एनडीए को मौका दें, ताकि रामगढ़ की विकास चहूंमुखी हो. आगे बाबूलाल ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार हर मामले में फेल है. सरकार ने ना ही स्थानीय नीति बनाई और ना ही नियोजन नीति. जिसको लेकर राज्य की जनता में आक्रोश है. इस बार रामगढ़ उपचुनाव में जनता के उत्साह देखकर एनडीए की जीत पक्की है. मौके पर गोमियां विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि जो रामगढ़ जिला पूरे राज्य में नंबर वन जिला के रूप में जाना जाता था, उस जिले को कांग्रेस की विधायक ने पिछले 3 साल में पूरी तरह से गर्त में ले गई. रामगढ़ की जनता अब जागरूक हो चुकी है और इस बार अपना समर्थन एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को देने के लिए उत्साहित है. आजसू और भाजपा गठबंधन से ही जिले में विकास की बयार बहेगी. कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत पांडे ने किया. मौके पर आजसू एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप [wpse_comments_template]

Leave a Comment