Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मई के पहले हफ्ते में होगा रांची संसदीय क्षेत्र का सांसद सांस्कृतिक महोत्सव

Ranchi : सांसद खेल महोत्सव के बाद अब रांची के सांसद संजय सेठ सांसद सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर रहे हैं . खास बात यह है कि पूरे देश में इस तरह का पहला आयोजन होगा. तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 5, 6 और सात मई को होगा. सासंद संजय सेठ ने प्रेस वार्ता में कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से जुड़े विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी सहभागिता निभाएंगे. उनकी कलाओं व संस्कृतियों को हम राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर लेकर जाएं, यही इस महोत्सव का उद्देश्य है. इसमें भाग लेने के लिए 20 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जो 15 अप्रैल तक चलेगा.

10 प्रकार की विधाओं को शामिल किया गया है

प्रसिद्ध रंगकर्मी और इस आयोजन के संयोजक अजय मलकानी ने बताया कि इस महोत्सव में जनजातीय नृत्य (समूह), जनजातीय वाद्य प्रतियोगिता ( एकल), सामूहिक लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (एकल) , फ्री स्टाइल नृत्य, शास्त्रीय गायन (एकल), सामूहिक गीत, मूक अभिनय और लघु नाटिका सहित कुल 10 प्रकार की विधाओं को शामिल किया गया है.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था है. इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल, अर्जुन मुंडा, विनय सहस्त्रबुद्धे , भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, संध्या पूरेजा चेयरमैन नाटक केंद्रीय संगीत अकादमी के अलावा झारखंड के कलाकार मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/liquor-scam-in-jharkhand-on-the-lines-of-delhi-audit-and-investigation-should-be-done-sangh/">झारखंड

में दिल्ली की तर्ज पर शराब घोटाला, हो ऑडिट और जांच- संघ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही