Search

 
 
 

MP सरकार ने दिया निर्देश, कुंभ से लौटे लोगों का पता लगाएं और उन्हें क्वारंटीन में भेजें

 

Bhopal : मध्य प्रदेश सरकार ने हरिद्वार के कुंभ से अपने राज्य लौटे लोगों का पता लगाने और उन्हें क्वारंटीन पर भेजने का निर्देश दिया है. सरकार ने सभी जिलों को जिलाधिकारी को इससे संबंधित आदेश दिया है कि वे हरिद्वार में महाकुंभ देखने आए लोगों का पता लगाएं. उनकी कोविड जांच की जाए और फिर उन्हें क्वारंटीन पर भेजें. साथ ही इसका भी पता लगाएं वे इस दौरान किन लोगों के संपर्क में आए. राज्य के विदिशा जिले में इसी तरह के अभ्यास के बाद पता चला कि 61 में से 60 भक्त संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इससे संबंधित निर्देश दिया.

कुंभ से लौटे लोग सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं

विदिशा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पदाधिकारी बीएस अहिरवार ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि ग्यारसपुर क्षेत्र में कुंभ से लौटे 99% लोगों का परीक्षण पॉजिटिव रहा है. कुंभ से लौटे दो दर्जन से अधिक लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है. यह चिंता का विषय है क्योंकि वे संक्रमण के सुपर स्प्रेडर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष लाखों लोगों ने कुंभ का दौरा किया और यह कोरोना फैलाव का बड़ा कारण हो सकता है.

विदिशा में कुंभ से लौटे 313 लोग क्वारंटीन पर रखे गए हैं

विदिशा जिले में कुंभ से लौटे कुल 71 लोग संक्रमित पाए गए हैं. 313 अन्य लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया है. मध्य प्रदेश में कोरोना के 12,400 मामले सामने आए हैं और 97 मौतें हुईं. राज्य के गृह विभाग ने जिला कलेक्टरों को कुंभ से लौटे लोगों और उनके संपर्कों में आने वाले लोगों की जानकारी लेने का निर्देश दिया है. राज्य परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच बस सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है. गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों का पता लगाना और उन्हें क्वारंटीन पर रखा आसान नहीं था. कई लोग यह बताने को तैयार नहीं हैं कि वे कुंभ से लौटे थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही