Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर सांसद ने जिले को सौंपे 5 एम्बुलेंस सहित दो शव वाहन

Advertisement
Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=NXF9WFCY0xg

Jamshedpur : सांसद विद्युतवरण महतो ने सांसद निधि फंड से जिले को 5 एम्बुलेंस सहित दो शव वाहन सोमवार को सौंपा. इस दौरान उपायुक्त सूरज कुमार भी मौजूद रहे. एम्बुलेंस और शव वाहन की चाबी सांसद विद्युतवरण महतो ने अपने हाथों से वाहन चालकों को सौंपी. एम्बुलेंस व शव वाहनों का इस्तेमाल बोडाम, गुडाबांधा, बंगाल के जगरनाथपुर व मुसाबनी क्षेत्रों में किया जाएगा. इस दौरान सांसद ने कहा कि जिले में कोविड की दूसरी लहर के दौरान बहुत भयावह स्थिति देखने को मिली. जिले भर में एम्बुलेंस और शव वाहनों की कमी देखने को मिल रही थी. कहीं-कहीं तो एम्बुलेंस का इस्तेमाल शव वाहन के तौर पर किया जा रहा था. इसे देखते हुए उपायुक्त की सलाह पर 5 एम्बुलेंस तथा दो शव वाहन सांसद निधि फंड से दिया जा रहा है. ताकि कोविड की संभावित तीसरी लहर में हालात पिछली बार जैसे न हां. वह आगे कहते है कि जल्द ही शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी एम्बुलेंस तथा शव वाहन दिए जाएगें.

तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए लगातार प्रयास में है जिला प्रशासन : उपायुक्त सूरज कुमार

इस दौरान मौजूद उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन कोविड की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. इसे लेकर सांसद निधि फंड से ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस देने का निर्णय किया गया. लोगों को भी अब सचेत होकर रहने की जरुरत है. दो दिन पूर्व जिले में मिले 9 कोविड केस फिर से लोगों को डरा रहा है. इसे देखते हुए शहर में दुर्गा पूजा भी इस बार सादगीपूर्वक ही मनायी जाएगी. ताकि किसी भी लापरवाही के कारण पूर्वी सिंहभूम जिला तीसरी लहर का शिकार न हो. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही