Hazaribag : सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं. फीडिंग इंडिया व जोमाटो इसमें सीएसआर मद से सहयोग दे रहे हैं. सांसद ने सोमवार को हजारीबाग स्थित अपने आवास पर लगभग 50 बच्चों को राशन की तीसरी किस्त वितरित की. इससे पहले भी सैकड़ों बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया जा चुका है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में ऐसे बच्चे, जो कोरोना काल में अपने माता-पिता या इनमें से किन्हीं एक को खो चुके हैं, वे तत्काल सांसद कार्यालय अटल सेवा केंद्र से 9471136164/65/66 पर संपर्क करें. उनकी शिक्षा समेत एक साल तक नि:शुल्क राशन की व्यवस्था करवाएंगे. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-apr-2023-jhar-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।24 APR।।बीजेपी ने मांगा बन्ना का इस्तीफा,बचाव में कांग्रेस।।ED की रडार पर अभिषेक प्रसाद के PPS।।IAS छवि रंजन से ED की पूछताछ।।नीतीश को मिला ममता का साथ।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
: दबंगई में पुलिस के हत्थे चढ़े जदयू नेता समेत चार लोग, बम-हथियार जब्त
की न्यूज डायरी।।24 APR।।बीजेपी ने मांगा बन्ना का इस्तीफा,बचाव में कांग्रेस।।ED की रडार पर अभिषेक प्रसाद के PPS।।IAS छवि रंजन से ED की पूछताछ।।नीतीश को मिला ममता का साथ।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
एजुकेशन किट का भी किया गया वितरण
इन बच्चों को एजुकेशन किट दी गई है, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगभग ₹20 हजार की टैबलेट है. साथ ही अनएकेडेमी के एक साल के नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन के साथ स्टेशनरी भी दी गई है. इसमें 12 नोटबुक, 10 पेन, 10 पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि हैं. साथ ही इन बच्चों को पूरे एक वर्ष तक नि:शुल्क राशन उपलब्ध करवाया जाएगा. उन्हें बेहतर पोषण मिले इसके लिए मोटा अनाज समेत बाजरे व रागी के लड्डू भी दिए जाएंगे. इस राशन किट में 10 किलो आटा, 20 किलो चावल, चार किलो चना दाल, दो किलो सोयाबीन, एक किलो नमक, एक किलो रिफाइंड तेल समेत हल्दी आदि हैं. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-four-people-including-jdu-leader-arrested-by-police-in-bullying-bombs-weapons-seized/">बिहार: दबंगई में पुलिस के हत्थे चढ़े जदयू नेता समेत चार लोग, बम-हथियार जब्त
Leave a Comment