Search

 
 
 

सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ के सेवता में रेलवे क्रॉसिंग का किया निरीक्षण

 
Ramgarh : हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रांची से लौटने के क्रम में रामगढ़ नगर परिषद सेवता के रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया. जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहे. स्थानीय ग्रामीणों और बुजुर्गों ने गर्मजोशी के साथ सांसद का स्वागत किया. बता दें कि पिछले काफी दिनों से नगर परिषद क्षेत्र सेवटा स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बनाने के लिए फाटक को बंद किया जा रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए सांसद जयंत सिन्हा से मिलकर इसका समाधान निकालने का आग्रह किया था. जिसके बाद सांसद ने रेल मंत्रालय और डीआरएम से संपर्क स्थापित कर कार्य को स्थगित करवाया था. फाटक के निरीक्षण के बाद सांसद जयंत सिन्हा से स्थानीय ग्रामीणों के साथ वार्ता की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सूचना मिलते ही मैने डीआरएम साहब से निवेदन कर कार्य रुकवाया पर ये कोई समाधान नहीं है. क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि फाटक के बिना कई दुर्घटनाएं हुई है. साथ ही रेलवे के आधुनिकीकरण और वंदे भारत जैसे सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन के मानदंडों के अनुसार पटरी के दोनों किनारों की घेराबंदी सुरक्षा के हिसाब से भी जरूरी है. मगर लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय से पैदल पुल या ओवरब्रिज बनवाने की मांग करूंगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही