Ramgarh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सांसद जयंत सिन्हा को मरार स्थित बीआरएल फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों मजदूरों के द्वारा फैक्ट्री गेट बंद कर धरना देने की सूचना मिली. मजदूरों का आरोप था कि गलत तरीका से उन्हें निलंबन कर दिया गया, जिसका वह सभी विरोध कर रहे. मजदूरों की समस्या समाधान के लिए सांसद जयंत सिन्हा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी एवं मनोज गिरी के साथ बुधवार को धरनास्थल पर पहुंच कर मजदूरों से उनकी समस्या जानी. सांसद जयंत सिन्हा ने गेट से ही महाप्रबंधक और बीआरएल के कार्यकारी निदेशक से फोन पर वार्ता कर गरीब मजदूरों की चिंता करते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह किया . जिसपर बीआरएल के उच्चाधिकारियों द्वारा इस गंभीर मसले पर इसी माह 17 जून को बैठक कर कोई ठोस निर्णय लेने का सांसद को आश्वासन दिया. साथ ही सभी निलंबित मजदूरों को आज से ही काम पर वापस लेने का आदेश पारित करते हुए मजदूरों का निलंबन वापस ले लिया. सांसद की पहल से मजदूर खुश दिखे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:
RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत [wpse_comments_template]
सांसद जयंत सिन्हा ने की मध्यस्थता, बीआरएल ने वापस लिया मजदूरों का निलंबन आदेश
Leave a Comment