Search

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा- आपदा प्रबंधन योजना बनाएं ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति न हो बाधित समेत 3 खबरें

सांसद ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में ₹450 करोड़ से किए जाएंगे विभिन्न बिजली संबंधी कार्य Hazaribagh : सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने मंगलवार को हजारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बिजली व्यवस्था को हर मोर्चे पर बेहतर व आधुनिक बनाने को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी अवगत हैं कि कुछ दिन पूर्व हजारीबाग में आये आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. इस कारण क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था.

सांसद ने वन विभाग से समन्वय बनाने को कहा

सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन योजना बनाने को कहा ताकि भविष्य में जनता को बिजली आपूर्ति में ऐसी विकट समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग दे रही है. मोदी सरकार की परियोजना के तहत हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में ₹450 करोड़ से विभिन्न बिजली संबंधी कार्य किए जाएंगे. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-striking-public-servants-will-surround-the-residence-of-agriculture-minister/">गोड्डा

: हड़ताली जनसेवक कृषि मंत्री का आवास घेरेंगे

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, होंगे कई काम

हजारीबाग व रामगढ़ के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा. दूरदराज के ऐसे क्षेत्र जहां बिजली संकट सर्वाधिक है, ऐसे 250 स्थानों का चयन कर 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. खराब बिजली फीडर का पुनर्निर्माण होगा. क्षेत्र में सामान्य फीडरों से कृषि फीडरों को अलग किया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई समेत अन्य कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा. असुरक्षित व खुली तारों को ढका जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो. साथ ही लगभग 74,000 मीटर वायर हजारीबाग और लगभग 3,000 मीटर वायर बरही में लगाए जाने की संभावना है. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में इन सभी कार्यों को अगले तीन वर्षों में ₹450 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा. इसके तहत प्रति वर्ष ₹150 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी.

सांसद ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, केंद्र की सराहना

सांसद ने कहा कि झारखंड की विफल जेएमएम-कांग्रेस सरकार के कारण आज हजारीबाग व रामगढ़ समेत राज्य के अन्य सभी जिलों को बिजली आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन मोदी सरकार झारखंड की जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार को हर साधन उपलब्ध करवा रही है. झारखंड सरकार के पास पैसों की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी है. दूसरी खबर

ह्यूमन केयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने किया भिक्षाटन, रोटी डे के लिए मांगा दान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barhi : बिहार और झारखंड में संचालित ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने बरही चौक पर भिक्षाटन अभियान चलाया. अभियान प्रमुख गणेश परमार ने बताया कि उनके ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे लावारिस और लाचार नन्हें बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना है. उनके लिए दो जून की रोटी उपलब्ध करानी है. इसके लिए वे लोग पूरे राज्य में भिक्षाटन कर रहे हैं. जिसमें लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है. सहयोग से प्राप्त राशि से उन मासूमों के लिए रोटी बैंक की स्थापना की जा रही है. इसकी सहायता से उन्हें भोजन की व्यवस्था की जाती है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-against-a-minor-for-raping-a-teenager/">धनबाद:

किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

“लाचार बच्चों के लिए करें दान”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार बर्थडे, मैरेज डे, फ्रेंड्स डे आदि मनाए जाते हैं, ऐसे लाचार बच्चों के लिए रोटी डे भी मनाया जाना चाहिए. इसमें लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार बढ़-चढ़कर दान दें. उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी संस्था 50,000 अनाथ बच्चों को रोटी उपलब्ध करवा रहा है. भिक्षाटन में संस्थान के मृत्युंजय, राहुल कुमार, शिखा बानो आदि शामिल थे. इस भिक्षाटन में बरही चौक के कई समाजसेवी राहुल राणा, संतोष निषाद, राजा निषाद, राधा निषाद, मासूम, सलमान खान, कलाम आलम, गणेश केसरी, अमित सोनी, बबलू केसरी, चांद अंसारी आदि ने स्वेच्छा से सहयोग किया. तीसरी खबर

पंचशील कॉलोनी में चार लाख के जेवरात की चोरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cccc-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : पंचशील कॉलोनी के एक घर में चार लाख की चोरी की गई. सोमवार की रात अशोक चौधरी के आवास में चोरी की गई. उनके घर से अलमीरा तोड़कर चार लाख के जेवरात चोर उड़ा ले गए. भुक्तभोगी गृहस्वामी ने बताया कि वे लोग विवाह समारोह में घर बंद करके गए थे. वहीं बगल के दूसरे घर में सत्यप्रकाश के यहां चोरी के दौरान गृहस्वामी के जागने पर चोर दोपहिया वाहन से भाग गए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp