Search

 
 
 

सांसद जयंत सिन्हा ने दामोदर पुल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश

 
Ramgarh : हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भुरकुंडा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में रीवरसाइड-गिद्दी दामोदर पुल की स्थिति और ट्रांसपोर्टिंग की समीक्षा की गई. सांसद जयंत सिन्हा ने दामोदर पुल का जायजा लेने के बाद पुल की स्थिति को लेकर सीसीएल के अधिकारियों से बात की. पुल की मरम्मती और सड़क निर्माण पर जल्द ही पहल की बात कही. सांसद जयंत सिन्हा ने गिद्दी से नयामोड़ सड़क की मरम्मती पर भी सीसीएल के अधिकारियों से चर्चा के बाद जरूरी निर्देश देते हुए जल्द ही इसपर पहल के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/law-and-order-collapsed-in-jharkhand-criminals-unbridled-deepak-prakash/">झारखंड

में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेलगाम- दीपक प्रकाश

सरकार सड़क निर्माण का कार्य शुरु कराये- सांसद

 सांसद ने कहा कि मतकमा चौक से चुटुपालू सड़क के लिए हमने अपनी ओर से हर संभाव प्रयास कर दिया है, डीपीआर करके टेंडर जारी कर दिया गया है. पैसा अब राज्य सरकार को देना है, राज्य सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण काम को शुरू कराये. वहीं उन्होंने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के समर्थकों द्वारा दबंगई कर जमीन हड़पने की कोशिश करने को लेकर हरिहरपुर पलानी निवासी मो.निजाम और मो.क्यूम की ओर से सांसद को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसपर सांसद ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. बैठक में चीफ मैनेजर रांची एके मल्लिक, जीएम सीएसआर रांची एल बालाकृष्णा, जीएम ऑपरेशन रांची विनोद कुमार सहित सीसीएल भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक शामिल रहे. इसे भी पढ़ें–बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-accused-of-kidnapping-minor-arrested-jailed/">बोकारो:

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही