Search

 
 
 

रेल मंत्री से मिले सांसद महेश पोद्दार, झारखंड से ट्रेनों के नियमित परिचालन और विस्तार की मांग

 
New Delhi: राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर झारखंड से कई ट्रेनों के नियमित परिचालन करने की मांग की. उन्होंने हटिया-हडपसर (पुणे),रांची लोकमान्य तिलक (मुंबई) वाया लोहरदगा-टोरी-डाल्टनगंज-गढ़वा-रेणुकूट, हटिया-मदुरई एक्सप्रेस (वाया चेन्नई), रांची-वाराणसी जनशताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस (रांची-हावड़ा) के शीघ्र परिचालन की मांग की. साथ ही उन्होंने रेल मंत्री को हटिया-सूरत स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-two-thousand-school-children-are-deprived-of-government-facilities-due-to-non-opening-of-account-in-the-bank/">चाकुलिया:

बैंक में खाता नहीं खुलने से सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं दो हजार स्कूली बच्चे
पोद्दार ने कुछ विशेष ट्रेनों के विस्तार की भी रेल मंत्री से मांग की. जिनमें झारखंड स्वर्ण जयंती ट्रेन का जयपुर तक, धरती आबा एक्सप्रेस का नागरकोविल जंक्शन (कन्याकुमारी) तक, रांची-वाराणसी इंटरसिटी को लखनऊ तक एवं रांची वाराणसी को गोरखपुर (साप्ताहिक) तक विस्तार करने की मांग शामिल है. महेश पोद्दार ने झारखंड से चलने वाली ट्रेनों के भी पुनः परिचालन की मांग की है, जिनमें टाटा-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस को एसी एवं स्लीपर बोगियों के साथ सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में चलाने की मांग है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-mbbs-student-arrested-with-human-bones-from-nepal-border/">बिहारः

नेपाल बॉर्डर से मानव हड्डियों के साथ एमबीबीएस स्टूडेंट अरेस्ट
रेल मंत्री ने सांसद की सारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें इसके क्रियान्वयन का आश्वासन भी दिया है. महेश पोद्दार ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन एवं विस्तार से झारखंड के रेल यात्री काफी लाभान्वित होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही