Search

 
 
 

हजारीबाग: एक्टिव मोड में आए सांसद मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh: सांसद का शपथ लेने से पूर्व ही मनीष जायसवाल जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक्टिव मोड में आ गए हैं. उन्होंने पूर्व विधायक मनोज यादव के साथ जिले के बरही अनुमंडल की जल समस्या तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के आलाधिकारियों से सर्किट हाउस में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान भीषण गर्मी में बरही और चौपारण में जल्द से जल्द जल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही. विभिन्न पंचायतों में संचालित जल नल योजना की त्रुटियों को जल्द दूर करके पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी करने की बात कही. राज्य सरकार द्वारा प्रति पंचायत में निर्धारित पांच चापाकलों के निर्धारित स्थलों पर नियमानुसार लगाने की बात कही. इसके लिए किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आकर कार्य करने की हिदायत दी. बरही अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निजात के लिए खराब जलमीनार व चापानल की तत्काल मरम्मती, बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को चालू करने तथा गांवों में एसएलडब्लूएल के अंतर्गत बनाए गए सोख्ता, गड्ढा, नाडेप का शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया. इस उन्हें दौरान बरही, चौपारण, पदमा के पंचायत प्रतिनिधियों ने समस्याओं से अवगत कराया. बैठक में कार्यपालक अभियंता, हजारीबाग मनोज कुमार मुंडा, सहायक अभियंता, बरही अनुमंडल निखिल कुमार, जेई, चौपारण, बरही और पदमा के विमल कुमार, जिला समन्वयक मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

जलजमाव तथा गंदगी को दूर करने का निर्देश

सांसद ने एनएचपीडी सुबोध भारती, रिलायंस जीएम समीउल्लाह खान, राजकेशरी कंपनी के वाईस प्रसिडेंट केके मिश्रा के साथ बैठक कर बरही चौक, तिलैया रोड आसपास अधूरे सड़क निर्माण को पूर्ण करने, जलजमाव तथा गंदगी को दूर करने, घरों में बरसात के पानी को किसी भी सूरत में नहीं घुसे, इसे सुनिश्चित करने को कहा. चौपारण बाजार में गांधी स्मारक के समीप भयंकर जलजमाव को दूर करने को कहा. वहीं चैथी मोड़, चतरा मोड़, ब्लाक मोड़, केंदुआ मोड़, महुदी मोड़ में निकास नहीं रहने के कारण जलजमाव तथा घरों में पानी घुसने को रोकने को लेकर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही. चौपारण और बरही में सड़क का पानी घरों में घुसने, सड़क निर्माण के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने, बरही और बरकट्ठा में फ्लाई ओवर निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर वार्ता हुई. एनएचपीडी ने स्वयं स्थल पर जाकर जांच कर समस्या का समाधान करने की बात कही. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, जिप सदस्य एक राकेश रंजन, तीन आरती कौशल, बरही सदर जिला परिषद सदस्य प्रीति गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया सुनीता देवी, अर्चना हेमरोम, ममता कुमारी, संतोष सिंह, पप्पू रजक, खीरु यादव, राजेंद्र कुशवाहा, कैलाश पासवान, मोहन साव, तुलसी यादव, अमित साहु, रमेश ठाकुर, बिजय यादव, गुरुदेव गुप्ता, राजकुमार भुइंया, नरेश पासवान, वार्ड सदस्य इंदर देव ठाकुर, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, रितेश गुप्ता आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/kejriwal-gets-bail-from-delhi-court-eds-demand-rejected/">दिल्ली

की अदालत से केजरीवाल को मिली जमानत, ईडी की डिमांड खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही