Search

 
 
 

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने भरा SIR फॉर्म, लोगों से की अपील

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी कराई. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना आवश्यक है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी कराई. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना आवश्यक है.

Uploaded Image

सांसद मनीष जायसवाल ने आम नागरिकों से भी समय पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना सत्यापन अवश्य कराएं.

 

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही