Search

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल की धन्यवाद यात्रा पहुंची बरही

Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल की धन्यवाद यात्रा शुक्रवार को बरही विधानसभा क्षेत्र पहुंची. पदमा, चौपारण और बरही प्रखंड क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया. कई गांवों में धरातल पर पहुंचकर जन समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान उनके साथ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. जायसवाल ने अपनी यात्रा की शुरुआत बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड स्थित मेन रोड पदमा और सरैया से की. मां अष्टभुजी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया. तत्पश्चात इटखोरी में मां भद्रकाली की पूजा- अर्चना कर चौपारण और बरही प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में मतदाताओं का आभार जताया. जायसवाल ने चौपारण प्रखंड की झापा पंचायत के ग्राम सबैया मोड़, खेलाही शिवालय, विशनपुर, झापा, ग्राम पंचायत दैहर स्थित मां कमलेश्वरी माता स्थान, नीमा, दादपुर पंचायत स्थित ग्राम सिंहपुर बजरंग क्लब, ढाब अखंड हरिकीर्तन मंदिर, बेला मंदिर, रूपीन मंदिर, रानीक मंदिर, चय मंदिर, केंदुआ मोड़, केदली, बारमोरिया, बसरिया, पड़रिया, केसरवानी भवन, पाण्डेयवारा, बछई मोड और बरही विधानसभा क्षेत्र के धमना दुर्गा मंदिर, गया रोड शिवालय, तिलैया रोड़ शिव मंदिर, हजारीबाग रोड़ भगवती मंदिर बरहीडीह, बरही के धनबाद रोड स्थित बजरंगबली मंदिर, नया दुर्गा मंदिर, भगवती मंदिर, करियातपुर और धनवार पंचायत स्थित कोरियाडीह पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में माथा टेका और क्षेत्र वासियों से सीधा संवाद किया. जायसवाल ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली की प्रतिमा की छतरी के लिए 6 किलो चांदी सौंपी.

मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

बरही विधानसभा क्षेत्र की आभार यात्रा में भाजपा नेता राजदेव यादव, अर्जुन साव, सुनील साव, मुकुंद साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश साव, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, किशोरी राणा, रंजीत चंद्रवंशी, जन्मजेय सिंह, राकेश पांडेय, बलराम दांगी, महामंत्री अरविंद सिंह, आशीष सिंह, गजाधर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष बाबुलाल मेहता, नारायण यादव, अवध यादव, अरविंद सिन्हा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, राजेंद्र चंद्रवंशी, महिला मोर्चा नेत्री ज्योत्सना देवी व पूनम मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, मुखिया पप्पू रजक, मंटू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, नरेश पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, अशोक सिंह, मुखिया रेखा देवी, बिनोद यादव, दयानिधि पांडेय, देवकुमार दांगी, विहिप मंत्री गुरुदेव साव, रितेश गुप्ता, आकाश जायसवाल, युगल तुरी, सुधीर कौशल, पिन्टू सोनी, मुन्ना केशरी, प्रेम प्रजापति, कपिल यादव, विजय साव, मनोज यादव, सहदेव प्रसाद यादव, इन्द्रदेव दांगी, राहुल राणा, मंतोष सिंह, महेंद्र साव, लेखनारायन साव, रंजन चौधरी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-minister-alamgirs-osd-sanjeev-asked-for-bail/">रांची

: मंत्री आलमगीर के OSD संजीव ने मांगी बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp