Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद, विधायक ने किया नमो क्रिकेट कैंप का उद्घाटन

Ranchi : राजधानी में 10 दिवसीय नमो क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया है. कांके के बुकरू स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल में लगे कैंप का उद्घाटन सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल ने किया. सांसद ने कहा कि गर्मी छुट्टी में बच्चों के समय का सदुपयोग हो सके, इसी सोच के साथ कैंप का आयोजन किया गया है. रांची में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे मौका देने की. आज के समय में खेल का महत्व शहर से गांव तक बढ़ा है. गांव के बच्चे सुविधा के अभाव में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते हैं. गांव के बच्चों को भी शहर जैसी सुविधा मिले इसके लिए आने वाले दिनों में गांवों में भी प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा.

विभिन्न स्कूलों के 50 बच्चों का चयन

नमो क्रिकेट कैंप के संयोजक संजय पोद्दार ने बताया कि कैंप का संचालन भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी प्रदीप खन्ना के निर्देशन में हो रहा है. नवोदित अंडर 17 क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों के 50 बच्चों का चयन किया गया है. प्रशिक्षण शिविर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-acb-nabs-principal-assistant-taking-bribe-of-rs-10000/">पलामू

: एसीबी ने प्रधान सहायक को 10 हजार रूपये घूस लेते हुए दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही