Search

 
 
 

23.87 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद-व‍िधायक ने क‍िया श‍िलान्‍यास, कहा- गुणवत्‍ता पूर्ण करें काम

 
Koderma : डोमचांच प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ढाब से सतगावां को जोड़ने वाली मुख्य सड़क ढाब से कलीडीह(सतगावां) तक 22किलोमीटर तक लगभग 23करोड़ 87 लाख से बनने वाले सड़क का सोमवार शिलान्यास क‍िया गया. शिलान्यास केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप सदस्य शांतिप्रिया, प्रमुख सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस सड़क के जर्जर हो जाने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी. इस रोड के बन जाने से लोगों को कोडरमा,सतगावां के साथ बिहार भी आने जाने में सुविधा हो जाएगी. इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. सड़क निर्माण में क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता नहीं होगा. वहीं विधायक नीरा यादव ने कहा कि ढाब से सतगावा सुदूरवर्ती क्षेत्र में आता है. साथ ही इस सड़क के जर्जर होने से काफी दिनों से लोगों की मांग थी कि सड़क का निर्माण हो. बहुत मेहनत के बाद इस सड़क का निर्माण हो रहा है. विधायक नीरा यादव ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण समय-समय पर जांच करते रहें. किसी प्रकार की लापरवाही होने पर इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें. नीरा यादव ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द ढिबरा का कानून बनाकर लोगों को ढिबरा चुनने का अधिकार दें. जिला अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि अब ढाब से सतगावां मुख्य सड़क बन जाने से लोगों के लिए यह सड़क मील का पत्थर साबित होगा. इस सड़क का कॉन्‍ट्रैक्‍ट एमएस संजय कंस्ट्रक्शन बोकारो को दिया गया है. संवेदक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ढाब से  सतगावां तक लगभग 22किलोमीटर की सड़क बननी है. जिसकी लागत 23 करोड़ 86लाख 82 हजार 89 रुपए है. सड़क को 31अगस्त 2023 तक पूर्ण कर लेना है. कार्यक्रम के दौरान ढाब पंचायत के ग्रामीणों ने मिलकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक नीरा यादव को ढाब पंचायत की कई समस्या को लेकर एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें ढाब विद्यालय को उत्क्रमित करने, करारी नदी में पुल निर्माण व ढाब में विवाह भवन का निर्माण कराने की मांग की. अन्‍नपूर्णा देवी व विधायक नीरा यादव ने जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही. इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, मुखिया बैजू तुरी, भरत नारायण मेहता, विनोद यादव, राजकुमार यादव, प्रभाकर लाल रावत, रुदेन्द्र चौधरी, संदीप कुमार, रामलाल यादव, बीरेंद्र मेहता, विनय मोदी, कुलदीप राम, कृष्णा कुमार, सनोज कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही