Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्विटर पर फिर भिड़े सांसद निशिकांत और डीसी भजंत्री

Advertisement
Advertisement
Ranchi: गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री बड़े दिनों बाद एक बार फिर से भिड़ गये हैं. देवघर एयरपोर्ट पर जबरन एटीसी ऑफिस में घुसकर उड़ान की मंजूरी लेने के आरोप में निशिकांत के साथ सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. उधर, निशिकांत ने डीसी पर दिल्ली में एफआईआर दर्ज करा दिया है. एफआईआर होने के बाद दोनों ने शुक्रवार देर रात तक ट्विटर पर एक- दूसरे से खूब वाकयुद्ध किया. इस दौरान डीसी सांसद को सर-सर बोल कर रिप्लाई करते रहे. सांसद भी शालीनता से रिप्लाई करते रहे. लेकिन शनिवार को सांसद ने अपने ट्विट में डीसी को चमचा, हसैड़ी तक कह डाला.

क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया- डीसी

2 सितंबर को रात 11.19 में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने ट्विट किया कि देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन एवं ATC बिल्डिंग के अंदर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर डीसी ऑफिस को पत्र मिला है. नाइट ऑपरेशन की सुविधा न रहने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए, क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया.

आप एयरपोर्ट के अंदर किस हैसियत से गए ?- डीसी

इसके कुछ देर बाद 11.32 बजे डीसी के ट्विट का स्क्रीन शॉट लेकर निशिकांत ने लिखा कि यह एक अपराधी का अंदाज है, जो जबरदस्ती बिना अनुमति के सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसता है. आप एयरपोर्ट के अंदर किस हैसियत से गए ? आपको CCTV देखने की इजाजत किसने दी ? आप फ्रस्टिया गए हैं, मुख्यमंत्री की चमचागिरी करिए व मस्त रहिए.

वैध प्रवेश पास लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश किया था- डीसी

11.45 बजे डीसी ने फिर रिप्लाई किया. और कहा कि माननीय सांसद महोदय, मैंने वैध प्रवेश पास लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश किया था. डीसी देवघर हवाई अड्डे के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं. 11.47 बजे सांसद ने इस पर रिप्लाई करते हुए कहा सीसीटीवी रूम में घुसने की इजाजत किसने दी? एप्रन? एटीसी टावर? आपने सभी नियमों का उल्लंघन किया है. इसे भी पढ़ें- सीमा">https://lagatar.in/seema-patra-case-the-victim-sunitas-hemant-sena-provided-financial-help-health-condition/">सीमा

पात्रा कांड : पीड़ि‍ता सुनीता की हेमंत सेना ने की आर्थिक मदद, स्‍वास्‍थ्‍य का जाना हाल

आपने राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन किया- सांसद

बात यहीं नहीं खत्म हुई. डीसी ने फिर रात 11.51 बजे रिप्लाई किया और लिखा माननीय सांसद महोदय मैंने एप्रन, एटीसी टावर में प्रवेश नहीं किया है. इस घटना को सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच के लिए छोड़ दिया जाना बेहतर है. 3 सितंबर रात 12 बजे सांसद ने भी रिप्लाई किया और कहा अपीलकर्ता द्वारा मांगी गई सीसीटीवी सूचना सीआईएसएफ/राज्य पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है. आपने राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन किया.

आप कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं- सांसद

फिर रात 12.07 बजे डीसी का भी धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने सांसद से तीन सवाल पूछे. 1. आपको एटीसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए किसने अधिकृत किया? 2. आपके दो बच्चों को एटीसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए किसने अधिकृत किया? 3. आपके समर्थकों को एटीसी बिल्डिंग में प्रवेश करने के लिए किसने अधिकृत किया? 12.14 बजे फिर सांसद ने रिप्लाई किया और तीनों सवालों का जवाब दिया. कहा- मैंने एयरपोर्ट के अधिकारियों से आवश्यक अनुमति ली थी. 2. एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में मुझे निरीक्षण करने का अधिकार है. 3. मैं हाईकोर्ट में नाइट लैंडिंग सुविधाओं में आपकी देरी के लिए एक केस लड़ रहा हूं. आप कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं.

सुबह हुई तो सांसद फिर एक्टिव हो गये

रात में इतनी बहस करने के बाद सांसद और डीसी दोनों सो गये. सुबह हुई तो सांसद फिर एक्टिव हो गये. सुबह 11.47 बजे ट्विट कर कहा - मेरे ऊपर 8 झूठे केस करने वाले डीसी को हटाने का आदेश चुनाव आयोग ने 5 दिन पहले ही चीफ सेक्रेटरी को भेजा है, उल्टे ये केस कर रहे हैं. दोपहर 1.32 बजे उन्होंने फिर लिखा- जो एयरपोर्ट का संचालन कर रही है, देवघर एयरपोर्ट संदीप धींगरा के ऊपर केस है. मैंने तो सीसीटीवी फुटेज मांगा, जिसमें डीसी धींगरा को धमका रहा है. क्या केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान को मारपीट, गाली-गलौच करने का ठेका हेमंत सोरेन ने देवघर डीसी को दिया है. इसके बाद भी कुछ और ट्विट इसी मुद्दे पर सांसद की ओर से किये गये हैं. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/strict-action-should-be-taken-against-those-who-destroyed-the-houses-of-mahadalit-families-in-palamu-deepak-prakash/">पलामू

में महादलित परिवारों का आशियाना उजाड़ने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही