Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने 20 वर्ष पीछे धकेल दिया : संतोष सिंह

Advertisement
Advertisement
Nirsa : कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह" 24 जून शनिवार को कांग्रेस चली आपके द्वार कार्यक्रम के* तहत पदयात्रा करते निरसा के बेनागडिया पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने  कहा कि मोदी जी अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में जनता को सिर्फ अपनी मन की बात सुनाते हैं. कभी जन की बात नही सुनते हैं. उन्होंने आम जनमानस को बेवकूफ बनाने के आलावा कुछ नहीं किया. आम जनता मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी से त्रस्त है तो दूसरी तरफ भाजपा जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रही है. सबसे बड़े भ्रष्टाचारी अडानी की पोल खुल जाने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं. श्री सिंह ने कहा सांसद पीएन सिंह के कारण धनबाद विकास के मामले मे 20 वर्ष पीछे चला गया. इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताकर भाजपा मुक्त धनबाद बनाएं. लोग कहते हैं भाजपा ने अच्छे दिन का झांसा देकर वोट हासिल कर लिया. चुनाव जीतने के बाद सांसद नजर भी नहीं आते हैं. उन्होने कहा इस बार धनबाद में परिवर्तन निश्चित है. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास में अभूतपूर्व कार्य किए. दूसरी तरफ मोदी सरकार सरकारी संस्थानों को भी बेचने पर उतारू है. भाजपा सरकार ने नौ साल में लोगो की आंख में धूल झोंकने के अलावा कुछ नहीं किया. उन लोगों को यह पूछने का अधिकार नहीं है कि सत्तर साल में कांग्रेस ने क्या किया. जिस संविधान के तहत मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, वह कांग्रेस का बनाया हुआ है.   अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव ने की. इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वकील बाउरी, जियाउल हुसैन, संतोष कुमार राय, जिला महासचिव मंजूर आलम उर्फ सोनू, अरविंद कुमार सैनी, नकुल मोदी, कपिल देव प्रसाद, बबलू दास, नंदन भुईयां, मुजाहिद शेख, साबिर खान, महिंद्र सहनी, श्रीराम चौहान, दीपक मिश्रा, मकरुद्दीन अंसारी, हसन अंसारी, अमित भुईयां, बबलू सोरेन, राखोहरी दास, सपन बाउरी, श्यामल भंडारी, बिकोधर चक्रवर्ती, पप्पू केवट,  मुकेश बर्मा, ग्याश अंसारी, पोरेश दास, रामदास राविदास, नारद बावरी,  माफुउद्दीन अंसारी, जमाल अंसारी, राजेश भंडारी, कलीमुद्दीन अंसारी, चिड़ीबन कोल ,वीरू बाउरी, श्रीकांत बाउरी, निमाई बाउरी, श्रीकांत बाउरी,शांत बाउरी, सुभाष बाउरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही