Search

MP : ढाई साल की बच्ची को बचाने के लिए 42 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब राजस्थान और दिल्ली से आयेंगे एक्सपर्ट्स

Sehore : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 6 जून को मंगलवार 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है. करीब 42 घंटे से से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. लेकिन राहत-बचाव कार्य में लगी टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल पायी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बाद अब सेना के जवान बच्ची को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. लेकिन नतीजा शून्य निकला. बच्ची पर सीसीटीवी कैमरे के जरिये नजर रखा जा रहा है. उसे लगातार ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है. (पढ़ें, जूनियर">https://lagatar.in/railway-royals-won-the-title-of-junior-railway-premier-league/">जूनियर

रेलवे प्रीमियर लीग का खिताब रेलवे रॉयल्स ने जीता)

राजस्थान और दिल्ली से आयेंगे एक्सपर्ट्स

बताया जाता है कि सेना के जवानों ने बोरवेल में रॉड डालकर बच्ची को निकालने की कोशिश की. सेना के जवानों ने बच्ची को 10 फिट तक निकाल लिया था. लेकिन बच्ची के कपड़े फट जाने से वह फिर से नीचे चली गयी. बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. सेना के जवान लगातार कोशिश बालिका को निकालने की कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. पथरीली जगह होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अब बच्ची को बचाने के लिए राजस्थान और दिल्ली से एक्सपर्ट आयेंगे. ये रोबोट के सहारे बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे.

खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरी बच्ची

बता दें कि सीहोर जिले के मुंगावली गांव निवासी राहुल कुशवाहा की बच्ची सृष्टि घर के पास खेल रही थी. घर के पास ही दूसरे का खेत है. उसमें 300 फीट गहरा बोरवेल खुला पड़ा था. उसके ऊपर बस एक तगाड़ी रखी थी. सृष्टि खेलते-खेलते उसमें बैठ गयी और अंदर जा गिरी. आस-पास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन उससे पहले वह बोरवेल में जा गिरी. इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawars-advice-to-political-parties-contest-elections-only-on-those-seats-where-victory-is-sure/">शरद

पवार की राजनीतिक पार्टियां को सलाह, उन्हीं सीटों पर लड़े चुनाव, जहां जीत पक्की हो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//