Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम से मिले सांसद संजय सेठ, बोले मोदी - रांची में टॉय बैंक की करें स्थापित

New Delhi : सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया. सांसद ने उन्हें जनजातीय वस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सांसद ने उन्हें रांची लोकसभा क्षेत्र की वार्षिक पुस्तिका प्रगति 2021-22 भी भेंट की. प्रधानमंत्री को रांची में चल रहे बुक बैंक के विषय में बताया. बुक बैंक की प्रधानमंत्री ने सराहना की. कहा कि बुक बैंक जरूरतमंदों बच्चों के लिए एक अच्छी शुरुआत है. इसे भी पढ़ें - द्रौपदी">https://lagatar.in/the-entire-tribal-society-of-the-country-is-proud-of-draupadi-murmu-becoming-the-president-arjun-munda/">द्रौपदी

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश का पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित : अर्जुन मुंडा

टॉय बैंक की स्थापना से  बच्चों के मिलेगा फायदा - पीएम

प्रधानमंत्री ने सांसद को यह निर्देश दिया कि बुक बैंक की तर्ज पर रांची में एक टॉय बैंक की स्थापना करनी चाहिए, ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खिलौने मिल सके. प्रधानमंत्री ने यह निर्देश दिया कि इन खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खिलौनों का उपयोग कर सकें. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद को गुजरात में स्थापित किये गये टॉय बैंक के संबंध में जानकारी दी और इसी तर्ज पर काम करने के लिए कहा. सांसद ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है. संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार भी आशीर्वाद और स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र से पूरे झारखंड को दिया है. इसे भी पढ़ें - National">https://lagatar.in/national-film-awards-2022-ajay-devgan-won-the-best-actor-award-for-the-film-tanhaji-the-unsung-warrior-south-star-suriya-won-the-best-actor-award-for-soorarai-pottru/">National

Film Awards 2022 : अजय देवगन ने फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर, साउथ स्टार सूर्या ने Soorarai Pottru के लिए जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही