Chandil : रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ शुक्रवार को चांडिल रेलवे स्टेशन जंक्शन पहुंचे. उन्होंने स्टेशन मास्टर विष्णु तांती से स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं और वर्तमान में यात्री ट्रेनों के ठहराव की जानकारी ली. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सेठ से कहा कि कोरोना के पहले जिन ट्रेनों का ठहराव चांडिल रेलवे स्टेशन पर होता था उसे फिर से शुरू किया जाए.
सांसद संजय सेठ पहुंचे चांडिल स्टेशन, कहा-पहले की तरह ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री से मिलेंगे
Last Updated: Aug 27, 2021 12:00 AM (IST)