Search

 
 
 

सांसद संजय सेठ ने बच्चियों को नि:शुल्क दिखाई ‘द केरला स्टोरी’

 
Ranchi: रांची सांसद संजय सेठ और बीजेपी युवा महिला मोर्चा के द्वारा बुधवार को लालपुर के प्लाजा सिनेमा में सुबह 10:30 बजे करीब 500 बच्चियों को नि:शुल्क ‘द केरला स्टोरी’ मूवी दिखाई गई. इन सभी बच्चियों को मूवी दिखाकर उन्हें संस्कारों के प्रति सजग किया गया. संजय सेठ ने कहा कि आज के इस युग में बच्चियां पश्चिम संस्कृति की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रही हैं. और वह अपने मूल पारिवारिक संस्कार को भूलती जा रही हैं. ऐसे में बच्चियों में भारतीय संस्कृति और संस्कार को जीवित रखने के उद्देश्य से यह मूवी दिखाई गई. एक साथ करीब पांच सौ बच्चियों ने द केरला स्टोरी मूवी देखी. सभी ने इसके लिए सांसद और महिला मोर्चा को धन्यवाद दिया.

करणी सेना ने लड़कियों को नि:शुल्क दिखाई द केरला स्टोरी

क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के जन्मदिन के मौके पर करणी सेना की ओर से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिनेमाघर में लड़कियों को मुफ्त में द केरला स्टोरी दिखाई गई. युवा महानगर अध्यक्ष विकास सिंह और सचिव रोहित सिंह ने यह आयोजन किया था. फिल्म देखकर निकली लड़कियों ने कहा कि फिल्म में हिंदू समाज की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण करने की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में कई अनदेखी और अनसुनी बातें सामने आई है. उन्होंने फिल्म दिखाने के लिए करणी सेना को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही