Search

 
 
 

सांसद संजय सेठ ने सीएम को लिखी चिट्ठी, 22 जनवरी को राज्य में अवकाश घोषित करने की मांग

 
Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग की है, साथ ही उस दिन राज्य में मांस और शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है. संजय सेठ ने कहा कि 22 जनवरी 2024 भारतीय इतिहास का वह दिन है जिसकी प्रतीक्षा सदियों से भारत का जनमानस कर रहा था. यह दिन इतने लंबे समय के संघर्ष, त्याग और तपस्या के बाद सौभाग्य के रूप में हम सबको मिला है. हम अपने आराध्य रामलला की पुन: प्रतिष्ठा अयोध्याधाम में कर रहे हैं. इस दिन को लेकर हमारा गौरव इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि झारखंड से भगवान श्रीराम का भी अनन्य प्रेम रहा है. भगवान राम के भक्त हनुमान की जन्मस्थली भी झारखंड ही है. इसे पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-seven-people-involved-in-illegal-lottery-business-arrested-action-taken-on-the-instructions-of-dig/">हजारीबाग:

अवैध लॉटरी में शामिल 7 धंधेबाज गिरफ्तार, DIG के निर्देश पर कार्रवाई
सांसद ने कहा कि 22 जनवरी को पूरा समाज स्वत: स्फूर्त होकर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा है. कई सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी चल रही है. उन्होंने विश्वास जताया है कि राज्य के मुखिया होने के नाते सीएम हेमंत सोरेन भी इस उत्सव में शामिल होंगे. सेठ ने कहा कि 22 जनवरी को मांस, शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगने से हम रामलला के आगमन का उत्सव और भी भावपूर्ण और सात्विक तरीके से मना सकेंगे. इसे भी पढ़ें- मुसीखाप">https://lagatar.in/makar-sankranti-was-celebrated-with-great-enthusiasm-near-yagyashala-in-musikhap-and-in-sant-mariam-hostel-complex/">मुसीखाप

 में यज्ञशाला के पास और संत मरियम छात्रावास परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया मकर संक्रांति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही