Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 18 व 19 मार्च को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रांसी विवाह भवन धनसार में 2 मार्च गुरुवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने की. सांसद ने बताया कि 18 और 19 मार्च को जियलगोरा स्टेडियम झरिया तथा अन्य स्थानों पर दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जहां भारतीय खेलों के साथ पारम्परिक खेल खेले जाएंगे. उन्होंने कहा खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मौका देने में इस आयोजन का महत्वपूर्ण योगदान होगा. बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, बोकारो से जयदेव राय, कमलेश राय,अशोक वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही, नितिन भट्ट, उमेश यादव, संजय सिंह, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेश सिंह, विष्णु त्रिपाठी, राजकिशोर जेना, अभिषेक पांडे, मौसम सिंह, उमेश सिंह, रतिरंजन गिरी, रामजी मिश्रा, अवधेश यादव,एके वर्मा, विजय आनंद, निमाई लाल मेहता, रसराज महतो, संजय शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सुकुमाल पाल, द्वारिका मुन्ना, रामाशीष सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही