Search

 
 
 

धनबाद में सांसद खेल महोत्सव 18 व 19 मार्च को, जियलगोड़ा स्टेडियम में होगा आयोजन

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raid-in-nirsas-mother-tara-refractories-seized-illegal-coal-laden-truck/">

(Dhanbad) में पहली बार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन जियलगोड़ा स्टेडियम, डिगवाडीह में 18 और 19 मार्च को होगा. यह जानकारी सांसद पीएन सिंह ने 10 मार्च को कंबाइंड बिल्डिंग में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह आयोजन हो रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में खेल महोत्सव का आयोजन करने का निर्देश दिया है. इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सकेगा. सांसद ने बताया कि जियलगोड़ा स्टेडियम में 18 व 19 मार्च को दो दिनों तक क्रिकेट, वुसू, कुश्ती, साइकिलिंग, मैराथन दौड़, कबड्डी, योगासन, वॉलीबॉल जैसे खेलों का आयोजन होगा. खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है. इस आयोजन में पुरष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. 18 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम चैता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें यूपी बलिया के स्वामी नाथ व बिहार के नवादा के शिवशंकर यादव चैता गीतों पर लोगों को झुमाएंगे. 19 मार्च को महोत्सव के समापन पर शाम में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. मौके पर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा. प्रेसवार्ता में भाजपा के धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unbroken-harikirtan-of-kanyakubj-brahmin-samaj-completed-in-beldanga/">धनबाद

: बेलडंगा में कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का अखंड हरिकीर्तन संपन्न  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही