Search

 
 
 

सांसद सुखदेव भगत ने गुमला में निकाली आभार सह विजय जुलूस

 
Gumla : लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार को समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला और गुमला वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आभार प्रकट किया. आभार सह विजय जुलूस गुमला के पालकोट रोड स्थित कांग्रेस का चुनाव कार्यालय से आरंभ हुआ. फूलों से सजे वाहन में सांसद सुखदेव भगत ने हाथ जोड़ कर प्रणाम करते और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे. समर्थक माला पहना कर उनका स्वागत कर रहे थे. कांग्रेस, एनएसयूआई, चीरा झंडा को लहराते हुए समर्थक नाच-गा रहे थे. पारंपरिक ढोल नगाड़ा में लाल साड़ी में महिलाएं गा रही थी, नाच रही थी, तो युवा कार्यकर्ता बैंड में झूम रहे थे और डीजे में नारा लगा रहे थे. आगे-आगे आतिशबाजी हो रही थी. लंबे अरसे के बाद लोहरदगा सीट से कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ता और समर्थक उत्साह से लबरेज थे. सांसद सुखदेव भगत के साथ कांग्रेस नेता शिव कुमार भगत, रमेश कुमार, अकिल रहमान, चैतु उरांव, हंदु भगत, जगरनाथ उरांव, मानिक चंद साहु, निशांत दूबे, जय कुमार सिंह, रोहित कुमार उरांव, बाबी भगत, सीता देवी, रामनिवास प्रसाद आदि शामिल थे. आभार सह विजय जुलूस पालकोट रोड से आरंभ हुआ. पालकोट रोड से सिसई रोड, टावर चौक, मेन रोड, थाना रोड आदि प्रमुख मार्गों में देर शाम तक जमकर आतिशबाजी होती रही. सांसद सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी है. जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास होगा. इसे भी पढ़ें -LAGATAR">https://lagatar.in/impact-of-news-dc-tooimpact-of-news-dc-took-cognizance-don-bosco-school-will-now-remain-closed-till-june-17k-cognizance-don-bosco-school-will-now-remain-closed-till-june-17/">LAGATAR

IMPACT : डीसी ने लिया संज्ञान, डॉन बॉस्को स्कूल अब 17 जून तक बंद रहेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही