Search

 
 
 

सांसद सुनील सोरेन ने सदर अस्पताल में किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन

 
Jamtara: सांसद सुनील सोरेन द्वारा सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया. यह कार्यक्रम सांसद द्वारा पिंटू गुप्ता एवं रंजीत राणा के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/jpsc-vacancies-for-the-posts-of-veterinarians-candidates-will-be-able-to-apply-from-march-24/40302/">JPSC

ने पशु चिकित्सक के पदों पर निकाली वैकेंसी, 24 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी इस महामारी में शुरुआत से ही लोगों की सेवा कर रही है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा भाजपा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहले मजदूरों की सेवा की. जो पैदल घर जा रहे थे. आज जब वैक्सीन बन गई है तो इसके प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा कार्यकर्ता आगे आए हैं. देखें वीडियो-   कहा कि हर प्रखंड और पंचायत में लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई जा रही है. इस अवसर पर जिला महामंत्री सुमित शरण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनैतिक कार्यकर्ता ही नहीं स्वभाव से सामाजिक कार्यकर्ता भी होते हैं. इसलिए जब भी समाज में समस्या आती है तो कार्यकर्ता आगे आते हैं. इसे भी पढ़ें-    ट्रैक्टर">https://lagatar.in/workers-death-due-to-tractor-overturning-police-investigating/40454/">ट्रैक्टर

पलटने से मजदूर की मौत, पुलिस कर रही जांच इस अवसर पर नगर कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने बताया कि जामताड़ा नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रभारी सुभाष साव, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडेय, चंदन रावत और प्रदीप रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-  देवघर">https://lagatar.in/deoghar-deputy-commissioner-takes-stock-of-preparations-for-madhupur-assembly-by-election/40473/">देवघर

उपायुक्त ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही