Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MP : अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही तीन बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

MP : मध्य प्रदेश के सीधी में अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही तीन बस देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गये. सभी को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, ट्रक का पहिया फट गया था, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर मोहनिया टनल के पास खड़ी बसों में टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से दो बसें खाई में गिर गयी और एक बस वहीं सड़क पर पलट गयी. (पढ़ें, ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-goes-to-meet-the-prisoner-jail-staff-cast-evil-eye-and-talk-obscenely/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : करने जाते हैं कैदी से मुलाकात, जेलकर्मी डालते हैं कुदृष्टि और करते हैं अश्लील बात)

सीएम और गृह मंत्री ने जताया दुख

इस हादसे पर सीएम शिवराज चौहान और गृह मंत्री अमित शाह सहित ने दुख व्यक्त किया. सीएम ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि सीधी (म.प्र) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इसे भी पढ़ें : …तो">https://lagatar.in/then-die-of-thirst/">…तो

प्यासे मर जाएंगे

सीएम शिवराज ने घायलों को भी मुआवजा देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात घटना स्थल गये और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. सीएम शिवराज ने कहा कि अगर मृतकों के परिजनों में से अगर कोई सरकारी नौकरी लायक होगा तो उसे उसकी योग्यता के मुताबिक नौकरी दी जायेगी. सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया कि रीवा मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और घायलों के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. हमारे घायल भाई-बहन शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ हों, यही प्रार्थना करता हूं. घटना हदयविदारक है. हमारी पहली प्राथमिकता है कि घायलों के उपचार की बेहतर व्यवस्था करें. आवश्यकता पड़ने पर घायलों को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/action-will-be-taken-according-to-the-order-of-the-government-dc/">सरकार

के आदेशानुसार होगी कार्रवाई : डीसी
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही